Hindi News / साइबर गिरोह का खुलासा, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : साइबर गिरोह का खुलासा, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
bhojpur police ko mili badi kamyabi

आरा: बड़ी खबर भोजपुर से है जहां पुलिस ने साइबर और ब्लैकमेलिंग के जरिए लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला भोजपुर जिले का है,जहां अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है.

इस संबंध में भुक्तभोगी ने बताया कि आरोपी ने खुद को नेहा बताकर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए. इसके बाद आरोपी ने आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. पीड़ित से अब तक करीब 19 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त कांड के उद्भेदन तथा घटना में शामिल साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्नेह सेतु,पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष भोजपुर साइबर थाना आरा के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक (परि०) कोमल मेहता पु०अ०नि० गाँधी नाथ पाठक,पु०अ०नि० स्वाती रानी,पी0टी0सी0/845 सरिता कुमारी,सि0/37 लव कुमार,डी०ई०ओ० दीपू सिंह तथा थाना के सशस्त्र बलों एवं टेकनिकल टीम के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का वैज्ञानिक एवं तकनीकि विश्लेषण तथा मानवीय सूचना के आधार पर अभियुक्त आदिल राशिद,पे०-हिदायत हुसैन,सा०-दौलतपुर,थाना-आरा (मु०),जिला-भोजपुर को गिरफ्तार किया गया. वहीं तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी आदिल राशिद को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से 4 मोबाइल फोन भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है.

आरा से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट