भागलपुर शिक्षा विभाग में निगरानी का बड़ा एक्शन
1.10 लाख रुपये के साथ MDM के DPM मनोज कुमार गिरफ्तार
भागलपुर : बड़ी खबर भागलपुर से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार को जिला शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है. कचहरी परिसर स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के निचले तल पर संचालित एमडीएम शाखा में छापेमारी कर टीम ने एमडीएम के डीपीएम मनोज कुमार को 1 लाख 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है.
जानकारी के मुताबिक पांच सदस्यीय निगरानी टीम अचानक डीपीएम मनोज कुमार के केबिन में पहुंची जहां से 1.10 लाख रुपये बरामद किए गए. कार्रवाई के बाद निगरानी टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर गई. इस मामले में खास बात यह है कि प्रखंड बीआरपी रजनीश कुमार ही निगरानी विभाग के परिवादी यानी शिकायतकर्ता थे. उनकी शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने यह कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के निर्देश पर वित्तीय मामलों में अनियमितता को लेकर रजनीश कुमार के मानदेय में हर महीने कटौती करने का आदेश दिया गया था. साथ ही उन्हें अगले आदेश तक जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया था.
भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।