भागलपुर नगर निगम की सामान्य बोर्ड बैठक में हंगामा
अधिकारों पर उठे सवाल तो नाराज होकर बैठक छोड़कर चले गए मेयर-डिप्टी मेयर, पार्षदों के मनाने पर लौटे वापस
भागलपुर : नगर निगम की सामान्य बोर्ड समिति की बैठक में उस वक्त गहमागहमी का माहौल बन गया, जब मेयर और उपमेयर के अधिकारों को लेकर कुछ पार्षदों ने आपत्तिजनक बातें कह दी. नाराज मेयर और उपमेयर बैठक का बहिष्कार कर अपने चेंबर में चले गए. हालांकि, कुछ पार्षदों ने शहर के विकास और जनहित के मुद्दों का हवाला देते हुए दोनों को मनाया और दोबारा बैठक में शामिल होने का आग्रह किया.
दरअसल, नगर निगम सभागार में आयोजित इस बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता प्रबंधन, जनहित की योजनाओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी. लेकिन अधिकारों को लेकर शुरू हुई बहस ने बैठक का माहौल गर्म कर दिया. नाराज होकर मेयर और उपमेयर बैठक छोड़कर चले गए. बाद में पार्षदों के समझाने पर दोनों वापस लौटे और बैठक की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई. इसके बाद शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
वहीं, पूरे मामले पर मेयर और उपमेयर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ पार्षदों ने उनके अधिकारों को लेकर अनुचित बातें कहीं, जिससे आहत होकर वे बैठक से बाहर चले गए थे. हालांकि, शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए पार्षदों के आग्रह पर वे दोबारा बैठक में शामिल हुए. कुल मिलाकर, नगर निगम की इस बैठक में जहां शहर के विकास को लेकर अहम फैसले लिए गए, वहीं जनप्रतिनिधियों के बीच अधिकारों की खींचतान भी चर्चा का विषय बनी रही.
भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।