Live

BIG NEWS

भागलपुर में मॉल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

भागलपुर : बड़ी खबर भागलपुर से है जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक स्थित एक मॉल में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से काफी अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई.

बताया जा रहा है कि कोतवाली चौक पर मॉल में शनिवार को अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेट की तीन बड़ी और तीन छोटी गाड़ियां मौके पर पहुंची. अग्निशमन कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. हालांकि, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग की वजह से मॉल में कितने का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें