Live

भागलपुर में बालू खनन रोकने गई पुलिस पर हमला

दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग, 5 गिरफ्तार, 4 वाहन जब्त

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

भागलपुर:बड़ी खबर भागलपुर से जहां जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तहसुर घाट पर मंगलवार देर रात अवैध बालू खनन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला करते हुए गोलीबारी की. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. घटना की सूचना पर एसटीएफ व जिला पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने मौके से 3 ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो जब्त किया है.

बताया जा रहा है कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तहसुर घाट पर पुलिस जवान अवैध बालू खनन रोकने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान वहां बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर अचानक गोली चला दी. पुलिस ने भी इसके जवाब गोली चलाई. दोनों ओर से करीब 17 राउंड फायरिंग हुई है. गोलीबारी की सूचना पर जिला से एसटीएफ व जिला पुलिस बल भेजा गया. इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक बालू लदी ट्रैक्टर जब्त कर लिया. इससे बालू माफिया ने गोलीबारी कर 20 ट्रैक्टर को छुड़ाकर चला गया. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू का कारोबार करने वाले 5 लोगों को पकड़ा है. साथ ही 3 ट्रैक्टर, एक स्कार्पियो वाहन को पुलिस ने जब्त किया है. मौके पर विधि व्यवस्था डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर कैंप कर रहे हैं. ये घटना मंगलवार देर रात की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें