BIHAR NEWS
भागलपुर में अजीत शर्मा का सम्राट चौधरी सरकार पर हमला, बोले- रील वायरल होने के बाद ही जागती है पुलिस
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में लगातार अपराध क्यों हो रहे हैं. अजीत शर्मा ने कहा कि पुलिस को घटनाओं की पहले से जानकारी नहीं होती और जब किसी घटना का वीडियो या रील सोशल मीडिया पर वायरल होता है,तभी कार्रवाई शुरू की जाती है.
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से सक्रिय रहना चाहिए. अजीत शर्मा ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई होना सरकार और पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है. उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की.
भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।