Live

BIG NEWS

भागलपुर में 98.12 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान मामले में DEO और DPO निलंबित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में फर्जी शिक्षिका तनुश्री के नाम पर एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से 98 लाख 12 हजार 773 रुपये के अवैध वेतन भुगतान मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शशि चंदन चौधरी को निलंबित कर दिया है. दरअसल सुल्तानगंज प्रखंड में फर्जी विशिष्ट शिक्षिका तनुश्री के नाम पर अवैध वेतन भुगतान का मामला सामने आया था. इस मामले में जिलाधिकारी भागलपुर की ओर से 9 अक्टूबर को जांच रिपोर्ट सौंपी गई थी.

रिपोर्ट में जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार के विरुद्ध गंभीर आरोप सामने आए थे. इसके बाद शिक्षा विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की. वहीं इस मामले में जोगसर थाने में डीईओ,डीपीओ समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. फर्जी शिक्षिका के नाम पर हुए इस भुगतान मामले में विभागीय कार्रवाई जारी है.

भागलपुर से संवाददाता रवि आर्यन की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें