भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी : ईमेल से मिली सूचना से हड़कंप, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी

Edited By:  |
bhagalpur calectret ko bum se urane ki dhamki

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. जिला व्यवहार न्यायालय के बाद मंगलवार को अब भागलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय को भी ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.इसमें समाहरणालय परिसर में बम होने का दावा किया गया है.

बम होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एहतियातन समाहरणालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है जो पूरे परिसर की सघन तलाशी की गई. पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. फिलहाल जांच पड़ताल जारी है. जिला प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है. जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी.

भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट—