BIG NEWS
बेला औद्योगिक क्षेत्र में अमोनिया गैस का रिसाव, 100 ट्रक हटाए गए, 200 मीटर का इलाका सील
मुजफ्फरपुर : बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहां बेला औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में गुरुवार रात कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया. गैस रिसाव होने से काफी अफरा तफरी मच गई. गैस की तेज गंध फैलने से फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग और आईओसीएल की टीमें मौके पर पहुंची. एहतियात के तौर पर 200 मीटर के दायरे को सील कर दिया गया और करीब 100 ट्रकों को वहां से हटा दिया गया. जांच में कोल्ड स्टोर के वाल्व में लीकेज की बात सामने आई है. करीब दो घंटे तक गैस का रिसाव हुआ, जिसे तकनीकी टीम की मदद से नियंत्रित कर लिया गया. वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास छिड़काव भी किया.
मामले में एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. हालांकि, इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।