Live

बेगूसराय में रफ्तार का कहर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार 2 लोगों की मौत, घटना से मचा कोहराम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेगूसराय: बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां वीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों को कुचल दिया जिससे बाइकसवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बंगाल में किराना दुकान चलाने वाला मोहम्मद इरशाद एवं दिल्ली में चप्पल-जूता का काम करने वाला मोहम्मद बली ईद में अपने घर आया हुआ था. इरशाद के एक दोस्त के बहन की रात में वीरपुर में शादी थी. इसमें शामिल होने के लिए वह अपनी बाइक से बली के साथ देर रात जा रहा था. इसी दौरान वीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन ने सामने से उसे जबरदस्त ठोकर मार दी. हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना स्थानीय थाना और डायल112को दिया गया. डायल-112मौके पर पहुंची और दोनों शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों की दी. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

वहीं वीरपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है.घटना की जांच पड़ताल चल रही है. दोनों दोस्त ईद में अपने घर आया था. मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर नवासी हाफिज मिराज अंसारी के22वर्षीय पुत्र मोहम्मद बली अल्लाह एवं मोहम्मद मकतुब के25वर्षीय पुत्र मोहम्मद इरशाद के रूप में की गई है. मृतक दोनों पड़ोसी दोस्त थे.फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहरा मचा हुआ है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें