Live

बेगूसराय में नाग-नागिन का अद्भुत नजारा

भीषण गर्मी के बीच नाग-नागिन के जोड़े अठखेलियां करते दिखे

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेगूसराय : भीषण गर्मी के बीचबेगूसराय में नाग-नागिन के एक जोड़े का अठखेलियां करने का वीडियो सामने आया है. यह दुर्लभ क्षण देख लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई.

दरअसल मटिहानी प्रखंड के बागडोभ गांव के बांसबाड़ी में रविवार को नाग-नागिन के जोड़े के द्वारा बिल से निकलकर अठखेलियां की जा रही थी जिसे दर्जनों लोग ना सिर्फ देख रहे थे बल्कि उसे अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद कर रहे थे.

आप वीडियो में देख सकते हैं कि बगीचे के एक बिल से नाग-नागिन का जोड़ा बाहर निकला और दोनों अठखेलियां कर रहा है. हालांकि करीब 1 घंटे के बाद दोनों फिर इस बिल में चला गया. कई फीट लंबे इस नाग नागिन की जोड़े को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बांसबाड़ी में जुटे थे. नाग-नागिन के जोड़े की इस करतब की खबर जैसे ही लगी कि अचानक वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग नाग-नागिन के इस अठखेलियां देख काफी रोमांचित हो गये और इस दुर्लभ क्षण को अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर लिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें