Live

BIG BREAKING

बेगूसराय में नाबालिग बच्ची से रेप, पुलिस ने 2 आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेगूसराय: बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और थाना पर पहुंचकर कई घंटे तक कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते रहे. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची रविवार की रात अपने घर में थी. तभी करीब 8 बजे मोहल्ले के ही दो युवक उसे बुलाकर अपने झांसे में लेकर अपने घर के पास सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बाद में रोते बिलखते पीड़िता अपने घर पहुंची, इसके बाद घटना की जानकारी परिजन और स्थानीय लोगों को लगी. लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को पकड़ लिया है. इस मामले में राकेश साह और छोटू साह को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद सैकड़ो की संख्या में आसपास के लोग थाना पर पहुंचकर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.

स्थानीय लोगों के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से थोड़ी दिव्यांग बताई जा रही है. घटना की सूचना और थाना पर हंगामा की सूचना पर सदर डीएसपी प्रशांत कुमार देर रात थाना पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद लोग शांत हुए. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि दो लोगों के द्वारा बच्ची के साथ रेप की घटना किया गया है. इसको ऐसी सजा मिले ताकि आगे भविष्य में इस तरह की कोई घटना ना हो.

मामले में डीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता और आरोपी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. नियम के अनुसार सभी जांच कर कार्यवाही की जा रही है, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें