Live

BIG BREAKING

बेगूसराय में गंगा स्नान करने गए 2 युवक डूबे, गोताखोर और SDRF की टीम तलाश में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेगूसराय:बड़ी खबर बेगूसराय से है जहांबरौनी प्रखंड क्षेत्र में सिमरिया भोला स्थान गंगा घाट पर शनिवार सुबह गंगा स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से 2 युवक डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की जुट गई है. वहीं सूचना मिलने के करीब2 घंटे के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर डूबे युवकों की खोजबीन में जुट गई है. लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

बताया जा रहा है कि दो दोस्त शनिवार सुबह साइकिल से स्नान करने के लिए आए थे. ईल से करीब चार किलोमीटर दूर सिमरिया भोला स्थान घाट के समीप साइकिल लगाकर दोनों स्नान करने गए. लेकिन गहराई का पता नहीं चलने से दोनों युवक डूबने लगे. दोनों को डूबता देखकर घाट पर अफरा तफरी मच गई. घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने कपड़ा फेंककर दोनों को बचाने का प्रयास किया. लेकिन किनारे में ही पानी अधिक रहने और गंगा की धार काफी तेज रहने से सफल नहीं हो सके. वहीं पानी अधिक रहने के कारण लोगों ने उतर कर बचाना भी मुश्किल समझा. इसके बाद उसके परिजनों एवं प्रशासन को घटना की सूचना दी गई. स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. एसडीआरएफ को सूचना दी गई तो एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई है. दोनों युवकों के डूबने से परिवार में कोहराम मच गया. युवकों की पहचान गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा गोढ़ियारी मुहल्ला के रहने वाले प्रताप सहनी के पुत्र अंकित कुमार (20) एवं बिरजू राम के पुत्र शुभम कुमार (18) के रूप में की गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें