Live

BIG BREAKING

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पुत्र समेत 3 की मौत, परिजनों में मातम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेगूसराय : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां एनएच- 333 बी पर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी. हादसे में दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे बाइक पर सवार पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, संतोष यादव अपने बेटे आयुष कुमार और सरहज सुलेखा देवी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर मुंगेर से दुर्गा मेला देखकर लौट रहे थे. तीनों घर की ओर जा रहे थे, तभी एनएच- 333 बी पर टोल प्लाजा के समीप उनकी बाइक की खगड़िया की ओर से आ रही महिंद्रा थार से आमने-सामने टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक थार के नीचे जा घुसी. इसके बाद बाइक करीब दस मीटर तक वाहन के साथ घिसटती चली गई. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक सवार तीन लोगों की जान चली गई. टक्कर के बाद घटनास्थल का दृश्य बेहद दर्दनाक हो गया. हादसे में तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के प्रभाव से उनके शव अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे. एक शव सड़क के दूसरी ओर, जबकि दूसरा सड़क पर मिला. वहीं महिला का शव सड़क किनारे एक एस्बेस्टस की छत पर जा गिरा. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इस दुर्घटना में सबसे अधिक झकझोर देने वाली बात यह रही कि जान गंवाने वालों में सात साल का मासूम आयुष भी शामिल था. पिता और बेटे की एक साथ मौत की खबर ने परिवार के लोगों को तोड़कर रख दिया. सुलेखा देवी की मौत से भी परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. दुर्गा मेला देखकर लौट रहे तीनों लोगों के लिए यह यात्रा आखिरी साबित हुई. पर्व के दौरान घर लौटने की उम्मीद कर रहे परिजनों को जब हादसे की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया.

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. हादसे के कारणों तथा अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. एक ही परिवार से जुड़े तीन लोगों की मौत ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने और तेज रफ्तार के खतरों की ओर ध्यान खींचा है. जिस घर में पर्व की खुशियां लौटने वाली थीं, वहां अचानक मातम छा गया. मृतकों की पहचान रघुनाथपुर बरारी, वार्ड संख्या-3 निवासी संतोष यादव उर्फ सत्तन (43 वर्ष), उनके सात वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और डंडारी निवासी उनकी सरहज सुलेखा देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें