BIHAR POLITICS
दिल्ली में बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह राबड़ी आवास पहुंच गए,जाने वजह..
PATNA:-बिहार की बदली हुई राजनीति के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकत की है.अखिलेश सिंह ने राबड़ी आवास पहुंचकर लालू यादव से मुलाकात की है.
जेडीयू के महागठबंधन से बाहर निकलने और बिहार में राज्यसभा की 6 सीट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर ये मुलाकत अहम मानी जा रही है.कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार के नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं.इस बैठक से पहले बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने लालू यादव से मुलाकात की है.बताते चलें कि जिन छह सीटो पर राजयसभा का चुनाव बिहार में होना है,उनमें कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की सीट भी है.विधायकों की संख्या के अधार पर महागठबंधन को 6 में से 3 सीटे मिलना तय है.इस बार सीपीआई माले भी राज्यसभा सीट पर दावा कर रही है,जबकि कांग्रेस का पहले से दावा रहा है.आरजेडी का पहले से ही दो सीटों पर कब्जा रहा है.ऐसे में आज अखिलेश सिंह का आरजेडी नेताओं से मिलना काफी अहम माना जा रहा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।