Live

KATIHAR

बारसोई कांड के मृतकों के परिजनों से मिले सांसद डॉ. अहमद अशफ़ाक करीम. हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

P
Prasoon Pandeyलेखक

KATIHAR :कटिहार के बारसोई कांड में मारे गए मृतकों के परिजन से राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद अशफ़ाक करीम ने मुलाकात की है और सांत्वना दी है। उन्होंने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की है।


पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद अशफ़ाक करीम ने कहा कि जिले में बिजली व्यवस्था चरमरायी हुई है लिहाजा लोग गर्मी से बेहाल है लिहाजा आंदोलन स्वाभाविक है। स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। प्रशासनिक अधिकारियों की गलतियों का असर सीधा सरकार पर पड़ता है। सरकार मामले को लेकर संवेदनशील है। इस घटना की निष्पक्ष जांच होगी।


मामले पर राज्य सरकार की है पैनी नजर

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले पर राज्य सरकार की पूरी नजर है। इस मौके पर डॉ. करीम ने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मोबाइल पर बात कर वस्तुस्थिति और जनभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर जांच होनी चाहिए ताकि मामले को लेकर जांच प्रभावित नहीं हो।

उन्होंने कहा कि घटना को लेकर जो FIR दर्ज किया गया है। उसकी निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों का FIR से नाम हटाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. करीम ने मृतक के परिजनों को निजी स्तर पर हर तरह से मदद देने का भरोसा दिया है। मृतकों पर आश्रित भाइयों को शिक्षा के क्षेत्र में मदद देने का भरोसा दिया है।

मौके पर कई लोग थे मौजूद

उन्होने कहा कि पढ़ने वाले भाइयों की शिक्षा-स्वास्थ्य प्रभावित नहीं होने देंगे। इस बीच ट्रेन से कट कर मारे गए निसार भाटी गांव के मसूद रेजा के पीड़ित परिजनों से भेंट कर दुःख व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी। राज्यसभा सांसद डॉ अहमद अशफ़ाक करीम के साथ बिहार प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल, जिला अध्यक्ष इशरत परवीन, प्रदेश सचिव अब्दुल गनी, जिला प्रधान महासचिव विनोद साह, जिला प्रवक्ता मनोहर यादव, मो. शमी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मो. अजहर पिंटू, जिला महासचिव विष्णु अग्रवाल, जिला सचिव विनोद सिंह, मो. जियाउल शेख, मो. राशिद, राधारमण सिंह, इंजीनियर अताउर शेख, सोनू जायसवाल, स्थानीय प्रखंड प्रमुख सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें