Live

BIHAR NEWS

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक करोड़ रुपये, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सीएम को सौंपा चेक

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राज्य सरकार और विभिन्न विभाग लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में पर्यटन विभाग ने राहत कार्यों में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की राशि दी है. पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मुख्यमंत्री को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा.

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में पर्यटन विभाग राज्य के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा है. प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई इस राशि का उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को गति देने के साथ-साथ प्रभावित लोगों के लिए भोजन,दवाओं और पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा. पर्यटन विभाग की इस पहल से बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचाने के सरकारी प्रयासों को मजबूती मिलेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें