Live

दर्दनाक हादसा

बांका में नहर में डूबने से 2 मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मचा कोहराम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बांका : बड़ी खबर बिहार के बांका से है जहां सदर प्रखंड क्षेत्र की डारा पंचायत अंतर्गत पीतांबरा बस्ती के समीप स्थित कौवाकोल गांव में मंगलवार को नहर में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहनें थी. इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई.



नहर के किनारे खेलते-खेलते नहर में गिर गयी


बताया जा रहा है कि कौवाकोल गांव निवासी प्रदीप राय और दीपक राय आपस में सगे भाई हैं. दोनों की पुत्रियां रानी कुमारी और अक्षरा कुमारी खेल रही थी. इसी दौरान दोनों बच्चियां खेलते-खेलते घर के सामने स्थित नहर में चली गईं और डूब गईं. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को नहर से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.


परिजनों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम


एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. हंसते-खेलते परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद गांव का माहौल गमगीन हो गया.


इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. दो मासूम बच्चियों की असमय मौत से हर कोई मर्माहत है.

बांका से खगेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें