Live

BREAKING NEWS

वैशाली में बैंक लूटेरों ने ग्राहक को मारी गोली,मौके पर जिले के SP..

A
Arun Chourasiaलेखक

HAJIPUR:-बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिला से है,जहां महिला बैंककर्मी की सतर्कता की वजह से लूट की घटना तो टल गई,पर गुस्साए अपराधियों ने ग्राहक को गोली मार दी है..इस वारदात के बाद बैंक समेत आस-पास के इलाके मे सनसनी फैल गई है.स्थानीय थाना के साथ ही जिले के एसपी मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की छानबीन कर रहें हैं.



यह मामला जिले के जन्दाहा के गाँधी चौक स्थित आशीर्वाद गोल्ड फाइनेंस बैंक की है.मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन की संख्या में आए अपराधी बैंक के अंदर प्रवेश किए,जिसे देखते ही एक महिला कर्मी ने बैंक का अलार्म बजा दिया, उसके बाद अपराधी भागने लगा और दहशत फैलाने के लिये फायरिंग कर दी जिसमें एक गोली एक ग्राहक को लग गई,जिसे इलाज के लिये हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


महिला की सतर्कता की वजह से बैंक तो लूटने से बच गया पर एक ग्राहक की जान मुश्किल में आ गई है. मौके पर स्थानीय थाना,डीएसपी और एसपी पहुंचे हैं.अपराधियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी की जांच की जा रही है,एसपी ने जल्द ही अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें