Live

बम धमाकों से सहम उठी पटना यूनिवर्सिटी

छात्रों के दो गुटों में बवाल, पुलिस छावनी में तब्दील कैंपस

A
ASHISH KUMARलेखक

पटना : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ है। बताया जा रहा है कि इस दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा फायरिंग और बमबाजी भी की गई है। अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।


मामला पीरमुहानी थाना क्षेत्र स्थित पटना यूनिवर्सिटी कैंपस का बताया जा रहा है जहां बमबारी की घटना से दहशत फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग और बमबाजी के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिल रही है कि नदवी और मिनटों हॉस्टल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बवाल हो गया।


वहीं इस घटना में एक छात्र के घायल होने की भी सूचना मिल रही है जिसे जख्मी हालत में PMCH में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें