Hindi News / वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, आईजी विकास वैभव ने दिए जांच के आदेश

बाल सुधार गृह में गांजा, डांस और मस्ती! : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, आईजी विकास वैभव ने दिए जांच के आदेश

Edited By:  |
bal sudhar grih mai ganja,dance aur masti1!

औरंगाबाद: किशोरों को सजा देने के बजाय उन्हें सही राह दिखाने वाले बाल सुधार गृह में किशोरों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का सेवन करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह वीडियो औरंगाबाद जिले के बाल सुधार गृह(सुरक्षित स्थान) की है. बाल सुधार गृह के अंदर जहां किशोर रहते हैं वहां खुलेआम टीवी चालू कर डांस करने और गांजा का धुआं उड़ाते वीडियो सामने आई है. किशोर सुधार की दीवार के अंदर नशे के धुआँ के साथ मस्ती करने का वीडियो सामने आने के बाद बाल सुधार गृह के अधिकारियों की निगरानी पर सवाल खड़ा करता है.

किशोर के हाथों तक मादक पदार्थ गांजा पहुंचा कैसे,किसने सुधारने के बजाय बिगाड़ने का मादक सामग्री पहुंचाई, इस तरह के कई सवाल खड़ा करता है.

वायरल वीडियो के बाद मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि जो वीडियो मिला है उसका सत्यापन करने के लिए औरंगाबाद एसपी को कमिटी के द्वारा बताया गया है. अगर ऐसी कोई भी संगति पाई जाएगी तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और ऐसा नहीं हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट--