Live

बाल मजदूरी को लेकर छापेमारी

रामगढ़ में रेस्क्यू के दौरान बाल मजदूरी कर रहे 2 बच्चे बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां भुरकुंडा क्षेत्र के सौंदाडीह जटलू होटल में बाल संरक्षण रामगढ़ इकाई की टीम ने रेस्क्यू के दौरान बाल मजदूरी कर रहे दो बच्चे को बरामद किया है.छापेमारी के दौरान भुरकुंडा पुलिस भी शामिल थे.बाल संरक्षण की टीम ने बरामद किए बच्चे को अपने साथ भुरकुंडा थाना ले गई और लिखित सूचना देकर अपने साथ रामगढ़ बाल संरक्षण सुधार गृह ले गए हैं.

इसमौके पर बाल संरक्षण जिला अधिकारी शांति बागे ने कहा कि बरामद किए गये बच्चे को रामगढ़ उपायुक्त को अवगत कराते हुए बाल श्रमिक अधिनियम के तहत होटल संचालक पर कार्रवाई की जा सकती है और बच्चे का शिक्षा इत्यादि सभी सुविधाएं सरकारी व्यवस्था द्वारा दी जाएगी. जानकारी के अनुसार बरामद किए गए दोनों बच्चे चतरा जिला के रहनेवाले हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें