Live

BIG NEWS

बकरी चरा रही नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी किशोर को किया निरुद्ध

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

खगड़िया: बड़ी खबर बिहार के खगड़िया से है जहां मानसी थाना इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को निरुद्ध कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है.

मामले में एसपी पुष्कर आनंद ने बताया कि पड़ोस के किशोर ने घटना को तब अंजाम दिया जब बच्ची अपने घर से दूर बकरी चरा रही थी. इसी दौरान नाबालिग लड़का ने बच्ची को खींचते हुए खेत से कुछ दूर ले गया,फिर उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया. एसपी ने बताया कि बकरी चराने के दौरान पीड़िता का छोटा भाई भी था. भाई ने दौड़कर अपने परिजनों को इसके बारे में बताया. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन किया तो बच्ची जख्मी हालत में मिली. हालांकि बच्ची खतरे से बाहर है. एसपी ने कहा कि आरोपी को पुलिस ने निरुद्ध(अभिरक्षा) कर लिया है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

खगड़िया से स्वतंत्र की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें