Live

BIG BREAKING

बगहा में बाघ के हमले से खेत में चारा काट रही महिला की मौत, विधायक ने परिजनों को मुआवजे का दिया भरोसा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बगहा : बड़ी खबर बिहार के बगहा से है जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के मदनपुर वन क्षेत्र में बुधवार को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई. घटना नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया घोटहवा टोला से सटे मस्जिदिया सरेह की है. मृतका की पहचान सिरिसिया निवासी कोलाई मियां की पत्नी सलमा खातून (35) के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि सलमा खातून दोपहर में पशुओं के लिए चारा काटने सरेह गई थीं. जंगल से करीब200मीटर दूर चारा काटने के दौरान बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया. हमले में सिर और गर्दन में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

घटना की जानकारी मिलने के बाद वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने मृतका के परिजनों से मुलाकात की. विधायक ने सरकार की ओर से मिलने वाले10लाख रुपये के मुआवजे की राशि जल्द दिलाने का भरोसा दिया है साथ ही मृतका के पति को वन कर्मी में नौकरी दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही है.

बता दें कि पिछले दो महीने में बाघ के हमले में चार लोगों की मौत के बाद वीटीआर के रिहायशी इलाकों में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि अब खेतों में जाना भी सुरक्षित नहीं रह गया है. लगातार हो रही घटनाओं से वन विभाग की चिंता भी बढ़ गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें