बड़ी सफलता
मुजफ्फरपुर पुलिस ने लूटकांड में शामिल 2 अपराधियों को दबोचा
मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां जिले के मोतीपुर थाना की पुलिस ने लूटकांड में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसारमोतीपुर थाना क्षेत्र में पूर्व मेंNH27 पर हुई लूट की घटना में ये दोनों आरोपी शामिल थे. पुलिस लंबे समय से उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के खरार गांव से दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उदय कुमार उर्फ महात्मा और मनोज कुमार के रूप में की गई है.
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश की जा रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।