Live

बड़ी सफलता

वैशाली में पुलिस ने एसबीआई सीएसपी सेंटर से चोरी करने वाले 3 अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

वैशाली: बड़ी खबर वैशाली से है जहां पुलिस ने हथियार के साथ एसबीआई सीएसपी सेंटर से दिनदहाड़े चोरी करने वाले 3 अपराधियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से पुलिस ने चोरी का 1 लाख 45 हजार रुपये और एक पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल किया बाइक भी बरामद किया है.

मामले में एसडीपीओ ने बताया की इस घटना में गिरफ्तार सभी अपराधी छंटे हुए बदमाश है जिनके ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज है. एसडीपीओ ने बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में स्थित एसबीआई के सीएसपी सेंटर से तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर 1 लाख 59 हजार रुपये की चोरी कर ली थी जिसके बाद एसपी द्वारा गठित टीम ने सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों को चिह्नित किया और अलग जगहों पर छापेमारी कर तीनों को पकड़ा गया.

बता दें कि गिरफ्तार तीनों अपराधी भी बिदुपुर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें