Live

बड़ी सफलता

बेगूसराय पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में कुख्यात नीतीश समेत 5 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेगूसराय : बड़ी खबर बेगूसराय से जहां पुलिस ने 2 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश नीतीश कुमार को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. नीतीश की निशानदेही पर दूसरे जगह छापेमारी कर उसके एक सहयोगी को भी पकड़ा गया है. पुलिस ने इसके पास से 4 पिस्तौल, 2 पिस्टल और 63 कारतूस जब्त किया है. वहीं एक अन्य कार्रवाई में गढ़हारा पुलिस ने बाइकसवार 3 बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है. इसके पास से 2 पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किया गया है.

मामले में एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बेगूसराय जिले का टॉप टेन में शामिल कुख्यात बदमाश नीतीश कुमार को एसटीएफ के सहयोग से पकड़ा गया है. नीतीश कुमार जिले का कुख्यात बदमाश है. इस पर हत्या, लूट के कई मामले दर्ज हैं. सरकार ने इसकी गिरफ्तारी पर 2 लाख रुपए का इनाम रखा था. इसकी गिरफ्तारी की गई है. नीतीश कुमार की निशानदेही पर ही इसके एक साथी पिंटू कुमार को भी पकड़ा गया और 6 हथियार और 63 कारतूस बरामद किया गया है.

एसपी ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध में कमी आएगी. वहीं दूसरी ओर गढ़हारा थाना की पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर बाइक सवार 3 बदमाशों को पकड़ा है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें