Live

बड़ी सफलता

अररिया पुलिस ने स्मैक के साथ 4 धंधेबाजों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

अररिया : बड़ी खबर अररिया से जहां पलासी थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान बनखत्ता चौक स्थित चाय नाश्ता की दुकान से 305 ग्राम एवं पलासी चौक से 3 ग्राम स्मैक जब्त किया है. मामले में पुलिस ने 4 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बनखत्ता चौक स्थित चाय नाश्ता की दुकान से तीन सौ पांच ग्राम तथा पलासी चौक से तीन ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता पाई है. इस दौरान पलासी पुलिस ने स्मैक के 4 धंधेबाजों को पकड़ा. वहीं पुलिस ने 53700 रुपये नगद व दो बाइक एवं चार मोबइल भी जब्त किया है. बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये आंकी जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें