Live

बड़ी सफलता

गोपालगंज पुलिस ने हथियार के साथ 5 अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गोपालगंज : बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज है जहां पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे सीवान के 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा,पांच कारतूस,लूट की बाइक और दो मोबाइल जब्त किया है. मीरगंज थाने की पुलिस ने जिगना ढाला के पास ये कार्रवाई की है.

मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सीवान के सभी अपराधी गोपालगंज के मीरगंज शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सभी 5 बदमाशों को पकड़ा है. गिरफ्तार किये गये अपराधियों की पहचान सीवान जिले के सियाड़ी मठिया निवासी मिथिलेश कुमार यादव, महुआरी का संदेश कुमार, विशाल कुमार, सचिन कुमार और श्रवण कुमार के रूप में किया गया है. पुलिस इनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें