Live

बड़ी कामयाबी

SIT की टीम ने चेन्नई से 50 हजार का इनामी अपराधी गौरव कुमार को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लखीसराय : बड़ी खबर बिहार के लखीसराय से है जहां एसआईटी की टीम ने चेन्नई से 50 हजार का इनामी अपराधी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधी पर शेखपुरा और लखीसराय के विभिन्न थानों में डकैती,लूट का मामला दर्ज है.

मामले में एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पीरी बाजार थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में एसआईटी ने अपराधी गौरव को चेन्नई से पकड़ा है. इस पर पीरीबाजार में पेट्रोल पंप में लूट,बड़हिया में बाइक लूट के साथ ही शेखपुरा जिला के नगर थाना,सिरारी,वाउघाट एवं कोरमा थाना में डकैती और लूट के कई संगीन मामले दर्ज हैं. घटना के बाद यह चेन्नई में छुपकर रह रहा था. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चेन्नई से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार गौरव पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव का रहने वाला है. फिलहाल पूछताछ के बाद गौरव कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

लखीसराय से Sanjeev Kumar की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें