बड़ी कामयाबी
नालंदा पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
नालंदा : बड़ी खबर बिहार के नालंदा से जहां मानपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार को 25000 के इनामी बदमाश को पेढका गांव से गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में सदर डीएसपीपी नुरुल हक ने बताया कि टॉप 10 एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में मानपुर थाना क्षेत्र के पेढका गांव निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ इमो को मानपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि इसके ऊपर पुलिस द्वारा 25000 का इनाम रखा गया था. इसके विरुद्ध मानपुर थाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।