बड़ी कामयाबी
जम्मू-कश्मीर में छिपा था जुनैद हत्याकांड का 50 हजार का इनामी आरोपी, SIT ने सोपोर से दबोचा
औरंगाबाद : बड़ी खबर औरंगाबाद से है जहां शहर के चर्चित जुनैद हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कई महीनों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को एसआईटी की टीम ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया है.
पकड़े गए आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नावाडीह मोहल्ला निवासी मो. सैफ अली उर्फ मैडी के रूप में हुई है. आरोपी जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में छिपकर रह रहा था. पुलिस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी मुख्यालय विनोद कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर एसआईटी ने जम्मू-कश्मीर में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा है. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मो. सैफ अली उर्फ मैडी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ नगर थाना में हत्या, मारपीट, चोरी, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें वर्ष 2018 का हत्या से संबंधित मामला, वर्ष 2019 के मारपीट और चोरी के मामले तथा वर्ष 2025 और 2026 में दर्ज अन्य मामले शामिल हैं.
औरंगाबाद से मंन्टू कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।