Live

बड़ी कामयाबी

पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीला कफ सिरप और इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पूर्णिया : बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां बनमनखी पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए बनमनखी के बाल भारती स्कूल के पास गोदाम में 43 कार्टून नशीली कफ सिरप और नशीली इंजेक्शन जब्त किया है. वहीं पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा है.

मामले में बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस की गठित टीम ने छापेमारी कर दवा व्यवसाई विजेन्द्र साह के घर और गोदाम से 43 कार्टन कफ सीरप और नशीला इंजेक्शन बरामद किया है. वहीं उनके स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है. उनके स्टाफ के घर से दो बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है. उस मोटरसाइकिल के डिक्की से भी नशीला कफ सिरफ और नशीली इंजेक्शन बरामद किया गया है. वहीं नशीली कफ सिरफ की बाजार मूल्य साढे नौ लाख और नशीली इंजेक्शन का मूल्य डेढ लाख बताया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें