बड़ा हादसा टला : बेतिया में कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक से गुजरी इंटरसिटी ट्रेन, रेलकर्मी मरम्मत कार्य में जुटी

Edited By:  |
bada hadsa tala

बेतिया : बड़ी खबर बेतिया से है जहां नरकटियागंज रेलखंड पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह अचानक रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गया. रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के बावजूद वहां से इंटरसिटी ट्रेन गुजर गई. लेकिन लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन को नियंत्रित कर अनहोनी टाली गई.

घटना के बाद सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे. क्षतिग्रस्त रेल लाइन की जांच करते हुए मरम्मत कार्य में लग गये. सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रुप से नियंत्रित की गई. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य में रेलकर्मी जुट गए हैं. ट्रेन कुमारबाग से बेतिया की ओर जा रही थी.

बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट--