बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमन्त को लिखा पत्र : JPSC , JSSC-CGL एवं रद्द की गई परीक्षाओं में अनियमिताओं की निष्पक्ष जांच CBI से कराने की मांग की
रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल एवं रद्द की गई परीक्षाओं में अनियमिताओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.





नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आज जो अविश्वास, आक्रोश और अराजकता की स्थिति उत्पन्न हुई है, उसके लिए काफी हद तक जेएसएससी सीजीएल प्रकरण में सीआईडी द्वारा की गई दोषपूर्ण एवं संदिग्ध जांच जिम्मेदार है. आखिर सरकार किसे संरक्षण देना चाहती है, जो सीबीआई जांच से भाग रही है. इसलिए युवाओं के भविष्य और राज्यहित को प्राथमिकता देते हुए सभी मामलों की सीबीआई से जांच आवश्यक है. नेता प्रतिपक्ष ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए 8 मांग मुख्यमंत्री से किया है.
रांची से राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट-