Live

BREAKING NEWS

बाबा बागेश्वर का रांची में विरोध, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हटिया DSP कार्यालय में दिया आवेदन; गिरफ्तारी की मांग

D
Deepak Kumarलेखक

रांची: बाबा बागेश्वर के भगवान राम और भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। इस मामले को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में नाराजगी के बीच झारखंड की राजधानी रांची में भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया है। गुरुवार को राजद नेता कैलाश यादव के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता हटिया डीएसपी कार्यालय पहुंचे और बाबा बागेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया। साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठाई।

हटिया डीएसपी कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
गुरुवार को राजद नेता कैलाश यादव समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हटिया डीएसपी कार्यालय पहुंचकर बाबा बागेश्वर के कथित बयान पर नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर इस तरह की बयानबाजी से समाज में विवाद और असंतोष की स्थिति पैदा हो सकती है।

समाज को बांटने का काम कर रहे बाबा बागेश्वर-कैलाश यादव
इस मौके पर राजद नेता कैलाश यादव ने कहा कि बाबा बागेश्वर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण को लेकर भेदभाव दिखाने की कोशिश की है, जिसे सनातनी समाज किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में बाबा बागेश्वर के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। जब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक विरोध का सिलसिला जारी रखने का संकल्प लिया गया है।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में जिम्मेदार लोगों को अपने बयानों में संयम बरतना चाहिए। फिलहाल इस मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

रांची से नैयर की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें