अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
हजारीबाग में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद, जब्त शराब किया गया नष्ट
हजारीबाग : बड़ी खबर हजारीबाग से जहां चौपारण के नेवरी करमा जंगल में पुलिस और मद्य निषेध विभाग के संयुक्त ऑपरेशन में एक करोड़ रूपये का अवैध विदेश शराब जब्त किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान कार्रवाई की गई.
छापेमारी स्थल से सीसीटीवी कैमरा भी बरामद किया गया है, ताकि दूरदराज इलाकों को भी मॉनिटरिंग किया जा सके. एसपी ने कहा कि वहां वॉकी टॉकी भी बरामद किया गया है. अगर कोई व्यक्ति आता-जाता है तो उसकी सूचना अवैध कारोबारियों तक पहुंच सके. पुलिस की मानें तो अब तक का यह सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है. जहां एक करोड़ रूपये का अवैध शराब बनाने का सामान नष्ट किया गया है. इस पूरे ऑपरेशन में सहायक पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, मद्य निषेध विभाग के पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, राजीव नयन शामिल थे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।