अवैध पत्थर खदान के खिलाफ कार्रवाई
कोडरमा जिला प्रशासन ने ब्लू स्टोन खदानों को JCB से कराया ध्वस्त
कोडरमा : खबर है कोडरमा की जहां जिला प्रशासन ने लोकाई और इंदरवा में अवैध ब्लू स्टोन खदानों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन ने ब्लू स्टोन खदानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है.
अब जिला प्रशासन इस इलाके में स्थित खदानों को पूरी तरह से समतल कर प्लांटेशन के कार्य की योजना बनाई है,जिसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है. रेंजर रामबाबू राम ने बताया कि यहाँ मौजूद खदानों की गहराई हजारों फ़ीट गहरी है,इसलिए इन्हें पूरी तरह से समतल करने में समय लग सकता है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।