Live

सनसनी

औरंगाबाद में मुखिया पुत्र ने महिला के साथ किया दुष्कर्म..मामला दर्ज

A
Arun Chourasiaलेखक

Aurangabad:- सनसनीखेज खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से है..यहां मुखिया के पुत्र पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है..पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है जबकि आरोपी मुखिया पुत्र फरार हो गया है.

यह घटना जिले के उपहारा थाना क्षेत्र में है,जहां अपनी समस्या को लेकर मुखिया के घर पहुंची महिला को अकेला पाकर मुखिया के बाटे ने अपने साथियों के साथ घर में जबरदस्ती लेजाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है और किसी से शिकायत करन पर जान से मीरेन की धमकी दी है. जब पीड़िता ने अपने गांव में आकर कई लोगों से इसकी शिकायत की,तो यह बात पूरे गांव में फैल गई.पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।थानाध्यक्ष ने पीड़िता के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता को न्यायालय में ब्यान दर्ज करवा दिया है।

थाना के दिये गए आवेदन में पीड़िता ने बताई है कि मैं नलजल के कनेक्शन को लेकर मुखिया के घर गई थी उस समय मुखिया सन्तपिया कुँवर घर मे नही थी तो मुखिया पुत्र जयशंकर पासवान ने काम हो जाने की बात कह घर मे चौकी पर बैठाया और अश्लील बातें करने लगा।जब महिला ने विरोध किया तो आरोप हैं कि मुखिया पुत्र ने जबरन दुष्कर्म किया।

मामले में थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के लिखित शिकायत पर कांड संख्या 61/23 दर्ज किया गया है।जिसमे तेयाप पंचायत के मुखिया पुत्र जयशंकर पासवान को आरोपी बनातें हुए मामले की अनुसंधान की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें