Live

गिरिडीह में अपराधियों का दुस्साहस

सीएसपी संचालक को मारी गोली, पौने तीन लाख रुपये की लूट

V
vivek pandeyलेखक

गिरिडीह में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना सरिया थाना क्षेत्र के औरवाटांड़ के समीप की है. जानकारी के अनुसार सीएससी संचालक विश्वनाथ यादव सरिया के केसवारी में रहकर सीएससी चलाते है। सोमवार को वो 2 लाख 79 हजार रुपए लेकर जा रहे थे इसी दौरान जब वो औरवाटांड़ के समीप पहुंचे तो बाइक सवार अपराधी ने लूटपाट के दौरान उसे गोली मार दी। जबकि पैसे से भरा बैग लूटने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए।

घटना के बाद सीएससी संचालक विश्वनाथ यादव को सरिया में संचालित देवकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार कर रांची रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर विधायक विनोद सिंह, एसडीपीओ धनंजय राम, आजसू नेता अनूप पांडे पहुंचे, वहीं एसडीपीओ धनंजय राम और सरिया पुलिस भी अपराधियो को दबोचने में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें