Live

BREAKING NEWS

SASARAM में दो जजों के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश..

A
Arun Chourasiaलेखक

sasaram:-बड़ी खबर बिहार के रोहतास जिला से है..यहां सिविल कोर्ट के 2 जजों पर हमला किया गया है..सूचना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया वहीं जज की शिकायत के बाद दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो जज रामचंद्र प्रसाद और देवेश कुमार पर हमला किया गया है.दोनो जजो ने सासाराम थाना में लिखित शिकायत दी है.मारपीट का आरोप पेट्रोल पंप मालिक एवं एक अन्य सहयोगी पर लगा है.शिकायत में मारपीट के साथ ही गला दबाने की कोशिश का भी आरोप लगा है.पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शिकायतकर्ता जज राम चंद्र प्रसाद, पंचम अवर न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हैं और मारपीट की घटना सासाराम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई है.

सासाराम से रंजन सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें