Live

इलाज में लापरवाही का आरोप

सीवान में हंगामा शांत कराने गयी POLICE टीम पर हमला..

A
Arun Chourasiaलेखक

SIWAN:-खबर बिहार के सीवान से है..जहां हंगामा शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है और पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई हुई है.गंभीर रूप से जख्मी दो पुलिसकर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह घटना नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोहल्ले की है.

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को एक निजी क्लीनिक में एक मरीज की मौत हो जाने के बाद परिजनों द्वारा हंगामा किया जा रहा था और चिकित्सक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर ही रही थी तभी निजी क्लीनिक के मकान मालिक अरविंद सिंह वहां पहुंचे और अपनी बाइक लगाने को लेकर पुलिस से बहस करने लगे .. उसके बाद अरविंद सिंह और उनके चार-पांच लोग पुलिस से उलझ गए जहां दोनो तरफ से जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दो पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

वहीं पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें