Live

अतिक्रमण की टीम वापस लौटी

रांची रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास वर्षों से रह रहे लोगों ने विरोध कर अतिक्रमण करने आयी टीम को रोका

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: रांची रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास वर्षों से रह रहे लोगों का आज विरोध देखने को मिला. रांची रेलवे स्टेशन के विकास कार्य को लेकर पिछले कई दिनों से लोगों को नोटिस देने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और अतिक्रमण की टीम यहां पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और अतिक्रमण करने से रोक दिया.

मौके पर पहुंचे आरपीएफ थाना प्रभारी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सांसद संजय सेठ ने भी स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार इन लोगों को दूसरे जगह नहीं बसा देती है तब तक यहां अतिक्रमण नहीं होगा जिसके बाद आरपीएफ की टीम और अतिक्रमण की टीम यहां से वापस बैरन लौटी है. सभी लोगों का एक सुर में मांग है कि जब तक कहीं बसाया नहीं जाता है तब तक सरकार इन लोगों को उजाड़ने का काम नहीं करेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें