अरवल स्थित डाकघर में लगी भीषण आग
महत्वपूर्ण कागजात समेत कंप्यूटर जल कर नष्ट, आग पर पाया गया काबू
अरवल : बड़ी खबर बिहार के अरवल से आ रही है जहां अरवल पोस्ट ऑफिस में बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग लगने से कई सामान जल कर खाक हो गया. घटना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच कर आग पर काबू पाया. लेकिन आग इतना भयानक थी कि पोस्ट ऑफिस के कई महत्वपूर्ण कागजात समेत कंप्यूटर जलकर नष्ट हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पोस्ट ऑफिस में बिजली नहीं थी. देर रात बिजली ठीक किया गया. इसके बाद सभी कर्मचारी अपने अपने घर चले गए. देर रात पोस्ट ऑफिस में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जिसके बाद सुबह आसपास के ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. फिलहाल पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी नुकसान के आकलन करने में जुटे हुए हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।