Hindi News / ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर होने से 4 लोगों की मौत, 2...

अरवल में भीषण सड़क हादसा : ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर होने से 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Edited By:  |
arwal mai bhishan sadak hadsa

अरवल: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के अरवल से है जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर सदर थाना क्षेत्र के मधुबन के पास ऑटो और ट्रक में सीधी टक्कर होने से 4 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां दोनों का इलाज जारी है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसारबलिदाद की ओर से आ रही एक ऑटो और अरवल की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही,डायल 112 की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया गया. इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया. हालांकि पटना ले जाने के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया.

हादसे में मृतकों की पहचान जहांगीर राम,अमरजीत कुमार,मनीषा देवी और महेंद्र राम के रूप में हुई है. वहीं दो घायलों रामदयाल राजबंशी और ऑटो चालक सुनील कुमार का इलाज जारी है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

अरवल से बबलु सिन्हा की रिपोर्ट-