Live

Politics

विपक्षी दलों की बैठक से पहले अरविंद केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी, कहा : मीटिंग में सबसे पहले हो इस मुद्दे पर चर्चा, वरना.....

P
Prasoon Pandeyलेखक

News Desk :बिहार की राजधानी पटना में आगामी 23 जून को विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक पत्र लिखा है और सभी विरोधी दलों से एक खास मुद्दे पर पहले चर्चा करने की बात कही है।


अरविंद केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी

दरअसल, विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल भी पटना आ रहे हैं। पटना आने से पहले उन्होंने एक खत लिखा है और कहा कि विपक्षी पार्टियों की मीटिंक के दौरान दिल्ली में गवर्नर की तरफ से लाए गये अध्यादेश को संसद में पारित नहीं होने देने को लेकर चर्चा करने की बात कही है।


केजरीवाल ने की खास अपील

अरविंद केजरीवाल ने अपने विशेष खत में लिखा है कि आप लोगों ने केन्द्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के लोगों का साथ देने का निर्णय लिया, इसके लिए आपका तहेदिल से शुक्रिया। मैंने इस विषय की तह तक जाकर अध्ययन किया है। ये समझना गलत होगा कि ऐसा अध्यादेश केवल दिल्ली के संदर्भ में ही लाया जा सकता है। Concurrent list में दिए गए किसी भी विषय के सारे अधिकार ऐसा ही अध्यादेश लाकर केन्द्र सरकार किसी भी पूर्ण राज्य से भी छीन सकती है।

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि केन्द्र सरकार ऐसा ही अध्यादेश लाकर किसी भी पूर्ण राज्य के बिजली, शिक्षा, व्यापार आदि विषयों पर से पूर्ण रूप से अधिकारी छीन सकती है। केन्द्र सरकार ने दिल्ली के संदर्भ में ऐसा अध्यादेश लाकर एक प्रयोग किया है। यदि केन्द्र सरकार इस प्रयोग सफल हो जाती है तो फिर वो एक एक करके सभी गैर बीजेपी राज्यों के लिए भी ऐसे ही अध्यादेश जारी करके Concurrent list में दिए गए सभी विषयों से राज्यों के अधिकारी छीन लेगी इसलिए ये बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है कि सभी पार्टियां और सभी लोग मिलकर इसे किसी हालत में संसद में पास न होने दें।

सबसे पहले हो इस मुद्दे पर चर्चा

इसके आगे उन्होंने लिखा है कि अगर यह अध्यादेश दिल्ली में लागू हो जाता है तो एक-एक करके सभी राज्यों में जनतंत्र खत्म कर दिया जाएगा। वो दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री 33 राज्यपालों/ LG के माध्यम से सभी राज्य सरकारें चलाएंगे। दिल्ली में जनतंत्र खत्म हो जाएगा। फिर दिल्ली वाले जो मर्जी सरकार चुनें, उसकी कोई पॉवर नहीं होगी। इसलिए 23 जून को पटना में जब सभी पार्टियों की मीटिंग है तो मेरा आपसे आग्रह है कि इस मीटिंग में इस अध्यादेश पर सभी पार्टियों का स्टैंड और इसे संसद में हराने की रणनीति पर सबसे पहले चर्चा हो।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें