Live

ROAD ACCIDENT

अररिया में कार ने सिटी रिक्शा में मारी टक्कर, चालक समेत 6 स्कूली बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

अररिया : बड़ी खबर अररिया से है जहां बिजली ऑफिस के पास NH 327ई पर सिटी रिक्शा से स्कूल जा रहे बच्चों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में ड्राइवर समेत 6 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद लोगों ने चालक और 3 बच्चों को सदर अस्पताल भेजा जहां तीनों का इलाज जारी है. वहीं 2 गंभीर रुप से घायल बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिस कार ने सिटी रिक्सा में टक्कर मारी है उसके चालक ने कार को मौके पर छोड़ कर वहां से फरार हो गया . स्थानीय लोगों के द्वारा घायल बच्चों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. ये सभी बच्चे जीरो माईल कोसी पुल के समीप 'अल -गजाली इंटरनेशनल स्कूल' के छात्र हैं.

ऐसे में निजी स्कूल पर सवाल खड़े होते हैं कि आखिर सिटी रिक्सा में बच्चों को क्यों ढोया जा रहा है.

राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें