Live

अपराधियों के मंसूबे विफल

गोपालगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 4 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गोपालगंज: बड़ी खबर गोपालगंज से जहां जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे मंदिर ड्रॉप गेट के पास पुलिस ने अपराध की योजना बनातेअंतर्राजीय गिरोह के 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थावे थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए 4 लोगों पकड़ा है. अपराधियों के पास से देसी कट्टा और9जिंदा कारतूस,2मैगजीन बरामद किया गया है. वहीं अपराधियों के पास से एक चोरी की कार भी बरामद की गई है.

थावे थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों ने थावे बाजार में स्थित नीलिमा ज्वेलर्स में लूट की योजना बना रहे थे. इसकी भनक पुलिस को पहले ही लग गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर छापेमारी करते हुए इन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये अपराधियों में यूपी के अमजद ने कुछ दिन पूर्व ही राजस्थान के चुरू में 1. 30 करोड़ रुपए के सोना लूट मामले में जेल भी जा चुका है. गिरफ्तार आरोपियों में यूपी के मुजफ्फरनगर जिला निवासी अमजद और अनस के साथ ही मंगोलपुरी दिल्ली निवासी रोहित और छपरा के एकमा निवासी जय प्रकाश का नाम शामिल है. सभी आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें