Live

BIHAR NEWS

आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने संतमत सत्संग महाधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सहरसा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सहरसा : जिले के सोनवर्षाराज प्रखंड अंतर्गत सरौनी क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय महँथ संतमत सत्संग के तृतीय वार्षिक महाधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई है. इसी क्रम में बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को आयोजन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. तीन दिवसीय इस महाधिवेशन में कई संत-महात्मा शामिल होकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन देंगे.

वहीं, कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार के स्वास्थ्य मंत्री सहरसा पहुंचकर करेंगे. महाधिवेशन को लेकर आयोजकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

सहरसा से मो0 शौकत अली की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें