Live

BREAKING NEWS

असामाजिक तत्वों ने धान के खलियान में लगाई आग,सबकुछ स्वाहा

A
Arun Chourasiaलेखक

AURANGABAD:- खबर औरंगाबाद से हैं,जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के राजपुर पंचायत के सिंदुरिया गांव असामाजिक तत्वों ने खलिहान में रखे 8000 धन के बोझ में आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई और धान के बोझे धू धूकर जल उठा।


इस खलिहान में गांव के किसान शिवपूजन सिंह, देवपुजन सिंह, जितेंद्र सिंह, बिरेंद्र सिंह और प्रमोद सिंह के धान के बोझे रखे हुए थे। सूचना पर भागे-भागे पहुंचे किसानों एवं ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।इसकी सूचना माली थाने को दी गई है। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौको पर आई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 8000 बोझें धान जलकर राख हो गई।


इस अगलागी की घटना में लगभग दस लाख की क्षति का अनुमान है। किसान बीरेंद्र सिंह ने बताया कि अगली की घटना गांव के ही व्यक्ति के द्वारा की गई है और इसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी। ताकि मामले की जांच कर कारवाई की जा सके। उन्होंने बताया सभी किसान एक ही परिवार से आते हैं। आगलगी की घटना से पूरा परिवार बर्बाद हो गया और समस्या इस बात की है कि पिछले दो महीने से धनकटी में लगे एक दर्जन मजदूरों की मजदूरी कैसे दी जाएगी।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें